Ep 4 TOP 5 | भारत के हाथों फिर पिटा पाक !
दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 4 लाख 39 हजार 050 लोगों की मौत हो चुकी है| संक्रमितों का आंकड़ा 81 लाख 12 हजार 577 हो गया है| अब तक 42 लाख 13 हजार 182 लोग स्वस्थ हो चुके हैं| न्यूजीलैंड में 24 दिन बाद संक्रमण के मामले सामने आए हैं| हालांकि, ये दोनों ही मामले स्थानीय नहीं हैं| न्यूज एजेंसी के मुताबिक, दोनों मरीज ब्रिटेन से यहां आए थे.. बीजिंग में संक्रमण की दूसरी लहर सामने आने के बाद स्थानीय प्रशान ने सख्ती शुरू कर दी| शहर के कुछ हिस्सों में लॉकडाउन लगाया गया है| सभी इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, थिएटर और सिनेमा हॉल अगले आदेश तक बंद रहेंगे| यहां चार दिन में कुल 106 मामले सामने आए| यहां कुल 46 हजार लोगों के टेस्ट कराए जा रहे हैं| रविवार और सोमवार के बीच इनमें से 20 हजार लोगों के टेस्ट करा लिए गए|