डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जीवनी
डॉ. भीमराव अम्बेडकर (जन्म: 14 अप्रैल, 1891 निधन: 6 दिसंबर, 1956) भारत में दलितों और पिछड़े वर्ग के मसीहा के रूप में देखा जाता है। वह 1947 में स्वतंत्र भारत के संविधान की रचना के लिए संविधान सभा द्वारा गठित ड्राफ्टिंग समिति के अध्यक्ष थे। उन्होंने संविधान को तैयार करने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भीमराव अम्बेडकर भारत के प्रथम कानून मंत्री भी थे। देश के प्रति अतुलनीय सेवाओं के लिए वर्ष 1990 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया। --- Send in a voice message: https://anchor.fm/dr-rakshit-bagde/message